मथुरा से 90 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

मथुरा: नोहझील थाना क्षेत्र खाजपुर गांव में पुलिस और खुफिया विभाग की टीम में संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रह रहे 90 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पुरुष महिला और बच्चे भी शामिल हैं। यह सभी लोग पिछले चार महीने से खाजपुर गांव में स्थित ईंट भट्टों पर काम कर रहे थे। पुलिस ठेकेदारों से बात कर रही है और सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने बताया कि थाना नौहझील की टीम द्वारा खाजपुर गांव में भट्टों की चेकिंग के दौरान करीब 90 लोग बांग्लादेशी नागरिक पाए गए।् इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनमें 35 पुरुष, 27 महिलाएं और 28 बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि वे 3-4 महीने पहले मथुरा पहुंचे है। इससे पहले वे पास के ही राज्य में रह रहे थे। उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।अन्य एजेंसियों को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है, वे भी उनसे पूछताछ कर रही हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों के पास से कुछ आधार कार्ड भी बरामद किए हैं, जो जाहिर तौर पर किसी अन्य राज्य में जाली दस्तावेजों पर जारी किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *