फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में 90 फीसदी बच्चे परीक्षा दे रहे है। शिक्षकों के अथक प्रयासों के बाबजूद परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा में भी शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति नहीं हो रही। उधर सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय विविध कार्यक्रमों के आयोजन में भी शिक्षकों की ड्यूटी लग जाने से शिक्षकों के लिए परीक्षा कराना मुश्किल हो रहा है। 24 मार्च से शुरू हुई परीक्षा 28 को समाप्त होगी और 29 मार्च को वार्षिक परीक्षाफल भी घोषित करना है। ऐसे में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए समय नहीं है, जबकि प्रतिदिन दोनों पाली में दो विषयों की परीक्षा हो रही है। केंद्र व्यवस्थापक राजकिशोर शुक्ल ने बताया कि सभी कक्षाओं में एक एक अतिरिक्त कक्ष निरीक्षक की व्यवस्था कर परीक्षा कराई जा रही है। प्रथम पाली में सामाजिक विषय तथा द्वितीय पाली में अंग्रेजी का पेपर था। परीक्षा में 65 के सापेक्ष 58 बच्चे उपस्थित रहे। इस मौके पर शिक्षक आकाश पाल, कमलेश राजपूत, धु्रव शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
प्रा0वि0 मदारपुर में 90 फीसदी बच्चों ने दी परीक्षा
