कायमगंज, समृद्धि न्यूज। उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह ने खनन अधिकारी राजेश सिंह के साथ तहसील क्षेत्र के ग्राम लखनपुर ब्रिक्र फील्ड पर छापा मारा। जॉच के दौरान भट्टे पर अवैध खनन पाया गया। जिसके बाद उपजिलाधिकारी ने मौके से एक जेसबी मशीन जब्त की।जब्त मशीन को पुलिस को सौंपा। उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह खनन अधिकारी राजेश सिह की टीम के साथ चिलसरा स्थित ईंट भट्टे पर छापा मारकर जाँच पड़ताल की। इसमें कई अनियमितताएं सामने आईं।
भट्टा संचालक ने न तो सरकार को रायल्टी जमा की और न ही उसके पास प्रदूषण विभाग से सम्बन्धित कोई दस्तावेज थे। बिना अनुमति के ईंट बनाने का काम धड़ल्ले से चल रहा था। अवैध पाए जाने पर उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह ने तत्काल मौके पर जे0सी0बी0 मंगवाई। देखते ही देखते भट्टे पर रखी हजारों कच्ची ईटों को तोडक़र नष्ट करवा दिया। अधिकारियों की इस अचानक कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य भट्टा संचालकों मे हडक़म्प मच गया। एसडीेम ने नूरजहाँ ब्रिक फील्ड के संचालक को बकाया रायल्टी तुरन्त जमा करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी यदि नियमों का उल्लंघन जारी रहा और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए तो भट्टे को सील कर दिया जायेगा।
एसडीेएम के छापे से भट्टा मालिकों में हडक़ंप, मिलीं अनियमितताएं
