समृद्धि न्यूज। बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख खालिदा जिया का 80 साल की उम्र में मंगलवार सुबह ढाका में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से वह अस्पताल में वेंटिलेटर पर थीं। वह लिवर, किडनी, डायबिटीज जैसी बीमारियों से जूझ रही थीं। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 31 दिसंबर को ढाका में अंतिम संस्कार किया जाएगा। भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। खालिदा जिया को बुधवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा और उन्हें उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की कब्र के बदल में दफन किया जाएगा। खालिदा जिया बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) की लंबे समय तक प्रमुख रहीं और तीन बार प्रधानमंत्री भी रहीं। जिया के निधन पर बांग्लादेश में तीन दिन का राजकीय शौक घोषित किया गया है, साथ ही साथ कल उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के दिन एक दिन की छुट्टी भी घोषित की गई है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विदेश मंत्री डॉ0 एस जयशंकर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में भारत सरकार और भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए वह 31 दिसम्बर को ढाका जायेंगे।
