नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। सीडीपीओ कार्यालय द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से बच्चों की किट देने के नाम पर सौ रुपये की वसूली की जा रही है। जिससे आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों में रोष है।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय परिसर में बने सीडीपीओ कार्यालय पर शुक्रवार को उस समय भ्रष्टाचार उजागर हुआ, जब एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने बताया की बच्चों को बांटने वाली किट के नाम पर प्रत्येक कार्यकत्री से 100 वसूले जाते हैं। जिस पर एक कार्यकत्री ने दबी जुबान से बताया की प्रत्येक कार्यकत्री से बच्चों के उपयोग में आने वाली किट का वितरण किया जाता है। जिसमें 100 की वसूली की जाती है। जब इस बाबत कार्यालय पर जानकारी की गई, तो किसी ने भी कोई भी बात बताने से इनकार कर दिया। जिससे साफ जाहिर है कि इस अवैध वसूली में सीडीपीओ से लेकर उनके बाबू सहित सभी संलिप्त हैं। जहां एक तरफ योगी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सभी कार्यालय बना रही है, वहीं नवाबगंज के सीडीपीओ कार्यालय पर वहां तैनात कर्मचारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। जिसके चलते क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में खासा आक्रोश व्याप्त है। जब इस बाबत कार्यालय पर तैनात कर्मचारियों से सीडीपीओ का नंबर जानना चाहा, तो किसी ने नंबर नहीं दिया। वहीं लिपिक कुणाल मिश्रा ने बताया की 100 वसूले जाने की बात गलत है। कार्यालय पर किसी से कोई पैसा नहीं लिया जाता है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मुताबिक हर कार्यकत्री से पैसे की वसूली की जाती है। इसके बाद बच्चों की किट उपलब्ध करायी जाती है।
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से सीडीपीओ कार्यालय द्वारा की जा रही अवैध वसूली
