ट्रंप ने भारत के खिलाफ नए टैरिफ लगाने की फिर दी धमकी

समृद्धि न्यूज। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक बार फिर से टैरिफ का डर दिखाना शुरू कर दिया है। भारत के रूसी तेल के आयात के बढऩे के बीच ट्रंप ने कहा कि मुझे खुश करना उनके लिए जरूरी है, अगर वे ट्रेड करते रहे तो हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत को रूसी तेल खरीद पर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर भारत सहयोग नहीं करता, तो भारतीय सामानों पर टैरिफ बढ़ाए जा सकते हैं। ट्रंप ने पीएम मोदी का भी जिक्र किया। अमेरिका का आरोप है कि रूस को तेल से होने वाली कमाई यूके्रन युद्ध में इस्तेमाल हो रही है। भारत अपनी ऊर्जा नीति बाजार और उपभोक्ता जरूरतों के हिसाब से तय करता है। ट्रंप ने यह बातें रूसी तेल आयात पर भारत से कोई सहयोग ना मिलने पर एक पब्लिक संबोधन के दौरान कही।

भारत के रूस से तेल इंपोर्ट पर डोनाल्ड जे ट्रंप ने कहा कि वे मुझे खुश करना चाहते थे, असल में पीएम मोदी बहुत अच्छे आदमी हैं। वह एक अच्छे आदमी हैं, उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं था। मुझे खुश करना जरूरी था, वे बिजनेस करते है और हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं। इससे पहले कई बार ट्रंप भारत को रूस से तेल आयात नहीं करने को कह चुके हैं, वे चाहते हैं कि भारत सिर्फ अमेरिका से ही तेल आयात करे, उन्होंने पिछले साल अगस्त 2025 में भारत पर टैरिफ दोगुना करके 50 फीसदी करने के पीछे का तर्क सिर्फ रूस से तेल आयात करने का दिया था। नए साल पर ट्रंप के इस बयान के बाद दोनों देशों के रिश्तों में एकबार फिर तनाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा था कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वे अब रूस से तेल का आयात कतई नहीं करेंगे।

नए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2025 में भारत का रूसी तेल के आयात मात्रा और मूल्य दोनों के मामले में छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इससे भारत के कुल तेल आयात में इसकी हिस्सेदारी बढक़र 35% हो गई। यह ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका के साथ भारत के व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में बहुत कम यानी न के बराबर प्रगति देखी गई, हालांकि, इसी समय भारत ने अमेरिकी तेल की खरीद भी बढ़ाई है। ये बढ़त नवंबर 2025 में सात महीने के सबसे उच्चतम स्तर पर रही। इस महीने भारत के तेल आयात में अमेरिका की हिस्सेदारी लगभग 13%  रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *