चौपाल लगाकर ग्रामीण वातावरण को हरा-भरा बनाने की दी जानकारियां

 पर्यावरण के प्रति किया गया जागरुक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जन चौपाल तथा ग्रीन चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणो की समस्याएं सुनी एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
ग्राम चौपाल और वन विभाग द्वारा ग्रीन चौपाल राजेपुर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम अल्लाहदपुर भटौली में संचालित की जा रही है। जिसमें अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई भी हो रही है। ग्राम चौपाल विकास खंड अधिकारी, पर्यावरण विशेषज्ञ तथा एडीओ कृषि द्वारा ग्रामीण जानता की समस्याओं को सुना गया। जन चौपाल में आयुष्मान कार्ड योजना, फसल बीमा योजना, स्वयं सहायता समूह, मिशन शक्ति, कृषि से संबंधित नई पद्धतियों के बारे में तथा पर्यावरण स्वच्छता के बारे में बताया गया। पर्यावरण विशेषज्ञ गुंजा जैन ने ग्रीन चौपाल का उद्देश्य बताते हुए पर्यावरण को कैसे हरा भरा और ग्रामीण वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखा जाए इसके बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि गाँव का वातावरण मिट्टी के प्रदूषित होने से ज़्यादा हो रहा है, जिसका हमारे स्वास्थ पर बुरा असर हो रहा है, हमारी फसल और हम बीमार हो रहे है। उन्होंने पराली ना जलाने के लिए भी जागरूक किया। गुंजा जैन ने बताया कि मृदा परीक्षण और जैविक खाद का प्रयोग कर हम मृदा में सुधार कर सकते है। डा0 जितेंद्र कुशवाहा कृषि विभाग ने प्राकृतिक खेती और पशुपालन की जानकारी दी। इस मौके पर गुंजा जैन पर्यावरण विशेषज्ञ, मोहित यादव पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान जयचन्द्र, धर्मेन्द्र कुमार, विनीता देवी, नन्ही देवी, सीमा देवी, संगीता, नेहा, कुंती, सनोज, महेन्द्र सिंह, मदनपाल, अखिलेश, अमरेश कुमार, कन्हैया, धनीराम, मुखिया, प्रशांत सुखपाल, पवन कुशवाहा, हनीराम, यदुवीर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *