उन्नाव , समृद्धि न्यूज। बिहार थाना क्षेत्र स्थित भाटन खेड़ा गांव में एक 15 वर्षीय छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
जानकारी के अनुसार रामचंद्र के पुत्र दीपांशु 15 वर्ष , जो आरबीए इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था। इस घटना से परिजनों और गांव में शोक फैल गया।
दीपांशु का स्वभाव सामान्य था और वह रोज की तरह घर पर मौजूद था। परिवार को किसी भी तरह के तनाव या परेशानी की जानकारी नहीं थी। अचानक उठाए गए इस कदम से परिवार स्तब्ध है। परिजनों ने बताया कि उन्हें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है और वे किसी विवाद या मानसिक दबाव से अनभिज्ञ हैं।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दीपांशु पढ़ाई में अच्छा था और स्कूल में भी उसकी कोई शिकायत नहीं थी। वह अपने माता-पिता की उम्मीदों का सहारा था। इस अचानक हुई घटना से ग्रामीण यह सवाल कर रहे हैं कि एक होनहार छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। इसमें पारिवारिक स्थिति, स्कूल से जुड़ी जानकारी और अन्य संभावित कारणों की पड़ताल शामिल है।
