हलिया (मिर्ज़ापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया ड्रमण्डगंज मार्ग समौती गांव में शनिवार की देर शाम सड़क किनारे खराब ट्रक में पीछे से तेजगति से आ रहे बाइक सवार टकराकर बाइक सवार युवक व किशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई मौके पर पहुँचे पुलिस ने दोनों के शव को एम्बुलेंस सेवा वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भिजवाया जंहा पर चिकित्सक द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया है मौके पर पहुँचे दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया है टक्कर इतना तेज थी की बाइक के परखच्चे उड गये है प्रयागराज जनपद के कोरांव थाना क्षेत्र के मड़फा गांव निवासी 26 वर्षीय मुकेश कोटार गांव निवासी अपने साले 17 वर्षीय विकास के साथ बाइक से अपने ससुराल कोटार गांव आ रहा था की जैसे ही हलिया ड्रमण्डगंज मार्ग समौती गांव में पहुँचे की सड़क पर खराब होकर ख़डी ट्रक में पीछे से बाइक सवार टकरा गए जिससे बाइक सवार युवक व किशोर दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव एसआई अच्छेलाल यादव मय पुलिस फ़ोर्स के साथ दोनों को उपचार के लिए एम्बुलेंस सेवा वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भिजवाया जंहा पर चिकित्सक द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया घटना के बाद ग्राम प्रधान विनोद सिंह भी मौके पर पहुंच गए मृत मुकेश को चार पुत्री है पत्नी राजकुमारी का रो रो कर बुरा हाल है इस संबंध में चिकित्सक विवेक खरे ने बताया की दोनों मृत अवस्था में आए थे दोनों को मृत घोषित कर दिया गया है पुलिस दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
