फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बहन ने भाई की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराये जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है।
जानकारी के अनुसार पीडि़ता बजरानी पुत्री कैलाश पत्नी अभिलाख सिंह निवासिनी ब्राहिमपुर सतधरा थाना भोगाँव जनपद मैनपुरी की निवासिनी है। पीडि़ता का मायका ग्राम नगला हीरा सिंह थाना नवाबगंज में है। पीडि़ता 04 बहनें तथा एक भाई पारस था। जिसकी हत्या उसके निवास ग्राम नगला हीरा सिंह थाना नवाबगंज में सम्पत्ति के लालच में पारस की पत्नी कृपान्ती, उसकी मॉ सुशीला देवी पत्नी स्व0 श्यामबाबू व पारस के साले सुशील कुमार व सचिन कुमार द्वारा योजनाबद्ध तरीके से साज व षडयन्त्र के तहत मृतक पारस के घर में ही कर दी गयी थी। जिसकी जानकारी दिनांक 24.12.2025 को होने पर पीडि़ता भी अपनी अन्य तीनों बहनों के साथ घटनास्थल पर पहुँची थी, तो उसने देखा कि पीडि़ता के भाई पारस के शव पर तमाम चोटें थीं। जिसके बाद पंचायतनामा, पोस्टमार्टम दिनांक 24.12.2025 को मृतक पास के साले सुशील कुमार की सूचना पर पुलिस थाना नवाबगंज द्वारा कराया गया। चूँकि पीडि़ता के भाई मृतक पारस की पत्नी कृपान्ती का व्यवहार से क्षुब्ध होकर पारस ने अपने पुत्र शरद कुमार व शेखर कुमार को पीडि़ता की बहन शिवरानी निवासिनी बलारपुर रामनगर थाना बिछवा जिला मैनपुरी में शिक्षा ग्रहण करने व जीवन सुरक्षित रखने की गरज से रखा था। जहाँ शरद कुमार व शेखर कुमार एस0डी0एस0 पब्लिक स्कूल जगतपुर में पढ़ रहे हैं। पीडि़ता के भाई मृतक पारस की शव परीक्षण आख्या से स्पष्ट है कि मृतक पारस की हत्या हुई है स्वाभाविक मौत कतई नही है, परन्तु मृतक पारस की हत्या कैसे व किस प्रकार की गयी है, इस हेतु मृतक पारस की हत्या की प्राथमिकी दर्ज होकर विवेचना किया जाना न्यायहित में आवश्यक है। हत्या का कारण मृतक की सम्पत्ति है। जिसे मृतक की पत्नी कृपान्ती, मॉ सुशीला देवी व भाई सुशील कुमार व सचिन कुमार कब्जा कर प्राप्त करना चाहते है, जबकि मृतक पारस के दो पुत्र शरद कुमार व शेखर कुमार व पुत्री कुमारी तनु है।
भाई की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराये जाने की मांग
