फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार को बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर युवाओं और बड़ों ने जमकर पतंगबाजी की।
शहर में बसंत पंचमी पर पतंगबाजी की यह परंपरा वर्षों पुरानी है। बच्चे और युवा सुबह धुंधलके में ही छतों पर चढ़ गए और पतंग उड़ाना शुरू कर दिया। युवतियों ने भी इस उत्सव में बढ़.चढक़र हिस्सा लिया और खूब पतंगें उड़ाईं। सुतहट्टी, सिल्वर साइन गली, पक्कापुल और बजरिया जैसे इलाकों में पतंगबाजों की दुकानों पर पतंग और मांझा खरीदने के लिए दिनभर भीड़ लगी रही। बसंत पंचमी के पर्व पर मां सरस्वती की विशेष पूजा.अर्चना भी की गई। लोगों ने मठिया देवी मंदिर स्थित मां सरस्वती की प्रतिमा पर पहुंचकर प्रसाद चढ़ाया। घरों में भी वसंत की पूजा की गई। पतंगबाजी के साथ ही लोगों ने भुने आलू का भी जमकर लुत्फ उठाया। छतों पर भुने आलू का विशेष इंतजाम किया गया था। किसी ने कंडे की आंच पर तो किसी ने भ_ी पर बालू में आलू भुनवाए।
धूमधाम से मना बंसोत्सव पर्व, हुई पतंगबाजी
