किन्नर अखाड़ा ने ममता कुलकर्णी को बाहर निकाला

प्रयागराज: बॉलीवुड फिल्मों की पूर्व एक्ट्रेस और साध्वी ममता कुलकर्णी ने हाल ही में महामंडलेश्वरों को लेकर एक ऐसा बयान दिया, जिसके बाद उनको लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। उन्हें किन्नड़ अखाड़े से बाहर निकाल दिया गया है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर विवादित बयान देने पर महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े से बाहर निकाल दिया गया है। अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ0 लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने वीडियो जारी कर बताया कि अखाड़े के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद यह फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि अब ममतानंद गिरि का अखाड़े से कोई संबंध नहीं है, वह न पदाधिकारी हैं, न सदस्य है। उन्होंने ये भी कहा अखाड़े में महिला भी हैं, पुरुष भी और किन्नर भी, हम किसी तरह का विवाद नहीं चाहते हैं, मौनी अमावस्या के दिन हुई बटुकों की पिटाई से हम भी नाराज हैं।
ममता कुलकर्णी ने कहा था कि 10 में से 9 महामंडलेश्वर और तथाकथित शंकराचार्य झूठे हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें शून्य ज्ञान है। उन्होंने महामंडलेश्वरों पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने ये भी कहा था, मैं काफी कठोर हूं, मुझे सबसे मुक्त होना है। आप शंकराचार्य को देखिए, उनके लिए सबसे पहले अहंकार है, अहंकार को त्याग देना चाहिए, उनको क्या लगा कि बीजेपी अयोध्या में नहीं आई,उनको ऐसा लगता है कि बीजेपी इसलिए वहां नहीं आई क्योंकि उन्होंने कुछ कहा था, ऐसा कुछ नहीं है ये उनकी भूल है। वहीं डॉ0 लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा ज्योतिष पीठ से जुड़े विवादों के कई ऐतिहासिक और परंपरागत आयाम हैं, जिन पर अखाड़ा कोई पक्ष नहीं लेता, मौनी अमावस्या स्नान के दौरान बटुकों के साथ कथित दुव्र्यवहार की घटना पर दुखद है, किसी भी संवेदनशील विषय पर अखाड़े की अनुमति के बिना बयान देना संगठनात्मक मर्यादा का उल्लंघन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *