खनन माफिया चीर रहे धरती का सीना, जिम्मेदार बने मूकदर्शक

 क्या खनन विभाग की सरपरस्ती में ही खेला जा रहा है यह खेल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद में खनन माफियाओं का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। उन्हें पुलिस और खनन विभाग का डर नहीं है। इसे जिम्मेदारों की मिलीभगत समझी जाए या फिर लापरवाही। जनपद के तहसील क्षेत्र के कई गांवों में खनन माफिया धरती का सीना चीरकर मिट्टी निकाल रहे हैं। प्रशासन की तरफ से भी खनन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। इस समस्या पर लगाम लगाने को लेकर जिम्मेदार अधिकारी संजीदा दिखाई नहीं देते।
शासन व प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। खनन माफिया द्वारा धड़ल्ले से अवैध मिट्टी का करोबार किया जा रहा है और खनन विभाग को इसकी भनक तक भी नहीं है या यह कहे कि उनकी सरपरस्ती में ही यह खेल खेला जा रहा है। इस कारोबार से जहां खनन माफिया मालामाल हो रहे हैं। वहीं हर महीने सरकार को करोड़ों के राजस्व की भी हानि हो रही है। अवैध खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। खनन का गोरखधंधा बेरोकटोक चल रहा है। कानून महज कागजों में दर्ज हैं। जमीनी हकीकत कुछ और ही है। मिट्टी खनन के खेल में लिप्त माफियाओं और दबंगों से लेकर सफेदपोश हस्तियों के हाथ में है। कोई इसका विरोध नहीं कर सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *