लखनऊ, समृद्धि न्यूज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 29 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। जिनमें शिक्षकों, शिक्षामित्रों और रसोइयों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रमुख है। गन्ना मूल्य भुगतान के लिए ऋण व्यवस्था, नोएडा एयरपोर्ट विस्तार हेतु भूमि अधिग्रहण, और यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स नीति में संशोधन भी शामिल हैं। शहरी पुनर्विकास और विस्थापित परिवारों के पुनर्वासन पर भी विचार होगा। बैठक में यूपी सरकार ने प्रदेश के 11.92 लाख से ज्यादा शिक्षक व शिक्षा कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। अब उन्हें भी राज्य कर्मचारियों की तरह कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इस फैसले को आयुष्मान व्यवस्था के माध्यम से लागू किया जाएगा। इस फैसले से शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोइया सभी लाभांवित होंगे। इस फैसले के क्रियान्वयन में 358.61 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे दो लाख 97 हजार 579 कर्मचारी लाभांवित होंगे। वहीं, सरकार 89.25 करोड़ रुपये का व्यय भार पड़ेगा।
