समृद्धि न्यूज। पूर्व भारतीय कप्तान और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया है। सर्च करने पर उनकी प्रोफाइल दिखाई नहीं दे रही, जिससे फैंस में हैरानी की स्थिति बन गई है। इस मामले में विराट या उनकी टीम की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट होने से सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों चाहने वाले लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर का अकाउंट क्यों नजर नहीं आ रहा। बता दें कि विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 274 मिलियन (27 करोड़ 40 लाख) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, ऐसे में उनका अकाउंट अचानक गायब हो जाना क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। विराट कोहली के फैंस एक्स और इंस्टाग्राम पर स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं और तरह-तरह के अटकलें लगा रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली ने सोशल मीडिया को लेकर बड़ा फैसला लिया हो। इससे पहले वे अपने अकाउंट से कई विज्ञापन पोस्ट हटा चुके हैं, यह कहते हुए कि वे क्रिकेट और परिवार पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं। हालांकि, इस बार पूरा अकाउंट ही नजर न आना फैंस के लिए चौंकाने वाला है।
इंस्टाग्राम से गायब हुआ विराट कोहली का अकाउंट, 27 करोड़ से ज्यादा थे फॉलोअर्स
