पांचाल घाट पर मल्टीपरपज हॉल एवं अन्य कार्यों को किया गया प्रस्तुत

 डीएम ने संबंधित कार्यों के स्थलीय परीक्षण के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट के पर्यटन विकास कार्य विषयक प्रस्तुतीकरण जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के समक्ष एम्पेनल्ड आर्किट्रेक्ट फर्म, मै0 आर्क लाइन डिजायन सेन्टर लखनऊ द्वारा किया गया। पांचाल घाट पर लोक निर्माण विभाग की रिक्त भूमि पर मल्टीपरपज हॉल एवं अन्य प्रस्तावित कार्यों से सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया। डीएम ने प्रस्तुतीकरण के सापेक्ष सम्बन्धित कार्यो के स्थलीय परीक्षण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को पांचाल घाट का भ्रमण करने के निर्देश दिये। बैठक में राजीव कुमार प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग, दीप्ति वत्स क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी, मुरलीधर अधिशाषी अभियन्ता लो0नि0वि0 प्रान्तीय खण्ड, यदुनाथ सिंह अधिशाषी अभियन्ता जल निगम शहरी आदि अधिकारी उपस्थति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *