संविदा पदों पर चयनित चिकित्सों को दिये गये नियुक्ति पत्र

 कोविड स्टाफ के 35  लोगों को भी दिये नियुक्ति पत्र
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद मुकेश राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में संविदा चिकित्सक पदों पर चयनित किये गये चिकित्सको रोहित तिवारी, यशराज सिंह भदौरिया, तान्या राठौर व प्रदीप कुमार को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। इसके साथ ही कोविड 19 स्टाफ में 35 लोगो को वार्डबॉय, आया, स्वीपर व तकनीशियन पदों समायोजित कर नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट व संबंधित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *