फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला गिरा, कई घायल

समृद्धि न्यूज। फरीदाबाद के विश्वप्रसिद्ध सूरजकुंड मेले में शनिवार को दो हादसे हुए। पहले गेट नंबर दो गिरने से एक बच्चा समेत दो लोग घायल हुए। इसके कुछ देर बाद एक झूला टूटने से करीब सात-आठ लोग घायल हो गए। इन घटनाओं ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था और आयोजकों की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, झूले में उस समय लगभग 15 लोग सवार थे। हादसा होने पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की मदद के लिए बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। इसी बचाव कार्य के दौरान, एक स्टॉल संचालक राघव पर भी झूले की ग्रिल गिर गई, जिससे उनके कंधे में चोट आई। जो मेले में अपना स्टॉल चलाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *