सडक़ किनारे घायलावस्था में मिले दो किसान, एक की मौत

कोल्ड स्टोरेज में आलू डालकर घर आते समय घटी घटना
तीसरा साथी टै्रक्टर चालक सुरक्षित
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोल्ड स्टोरेज में आलू रखकर टै्रक्टर से घर जा रहे दो किसान संदिग्ध अवस्था में सडक़ किनारे पड़े मिले। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां एक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे को रेफर कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के गाँव नगला खुमारी निवासी ४० वर्षीय मुकेश पुत्र राजेश व २२ वर्षीय अनेक वर्षीय पुत्र राम रहीस तथा ३७ वर्षीय फूल सिंह ट्रैक्टर से कायमगंज आलू डालने कोल्ड स्टोर आए थे। देर शाम वपस घर लौटते समय मुकेश व अनेक मई हादीदादपुर एवं ज्योना के बीच ट्रैक्टर के पास बेहोशी की हालत में मिले। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में लाकर भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ0 अमरेश कुमार ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया तथा उसके उसके साथी अनेक सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं तीसरा साथी जो टै्रक्टर चला रहा था फूल सिंह को किसी प्रकार की कोई चोंट नहीं बतायी गई है। मृतक अपने पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक की पत्नी किरन, पुत्र व दो बेटियों व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *