समृद्धि न्यूज। गाजियाबाद में लिवर की नकली दवाओं को बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब 50 हजार टैबलेट बरामद किये है।
गाजियाबाद के मुरादनगर में पुलिस ने लिवर की सेहत के लिए इस्तेमाल होने वाली दवा लिव-52 की नकली गोलियां सप्लाई करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई एक नामी कंपनी की शिकायत के बाद की गई। जिसमें कंपनी ने बताया था कि बाजार में उसके नकली उत्पाद बेंचे जा रहे हैं। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और करीब 50,000 नकली गोलियां और पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई है। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस द्वारा मामले में लगातार की जा रही जांच और मुखबिर की सूचना पर रविवार को स्वॉट टीम ग्रामीण जोन और मुरादनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मयंक अग्रवाल, अनुप गर्ग, तुषार ठाकुर, आकाश ठाकुर और नितिन त्यागी के रूप में हुई है। तलाशी में लिव-५२ के 50 हजार नकली टैबलेट, 500 रेपर शीट, 1200 हरे रंग के ढक्कन, 1200 सफेद प्लास्टिक की डिब्बियां और एक कार बरामद की।
गाजियाबाद में नकली दवा गैंग का भंडाफोड़, 50 हजार टैबलेट बरामद, पांच गिरफ्तार
