निर्वाचन आयोग निष्पक्ष जांच कराकर करें कार्यवाही: डा0 जितेन्द्र सिंह यादव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाई जा रही एसआईआर प्रक्रिया दिन-प्रतिदिन विवादित होती जा रही है, हर रोज कहीं न कहीं जीवित और वैद्य मतदाताओं के फर्जी फॉर्म 7 बरामद हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों पर कार्यवाही अथवा इसकी रोकथाम के कोई प्रयास कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव/अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने इस मामले को संज्ञान लेते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग को इसकी निष्पक्ष जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। फर्रुखाबाद के अलावा कई अन्य जनपदों में भी ऐसे में समाजवादी पार्टी ने पकड़े है, लेकिन उसके बावजूद अभी तक आयोग की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
जनपद की 194 विधानसभा सदर के नवाब दिलावर जंग बूथ संख्या 276 पर 66 फॉर्म, 277 पर 130 फॉर्म तथा बजरिया बड़ा खेल बूथ संख्या 278 पर 14 फॉर्म फर्जी तरीके से भरकर दिए जाने की सूचना जिला महासचिव इलियास मंसूरी को मिली। उन्होंने तुरन्त जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव को अवगत करवाया और मौके पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी पहुंचे। फर्जीवाड़े के शिकार क्षेत्रीय मतदाताओं ने बताया कि हमारे सबके नाम काटने के लिए फर्जी फॉर्म 7 में वैभव सक्सेना, रंजीत कश्यप एवं उमेश कश्यप को आवेदनकर्ता बनाकर सुपर वाइजर संजीव दुबे लेखपाल ने ये फॉर्म बीएलओ दिए हैं। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने बताया कि भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके लोकतांत्रिक व्यवस्था को कुचलने का प्रयास कर रही है, हम लोग लगातार इस तरह से भरे गए फर्जी फॉर्म की शिकायत तथ्यों के साथ जिम्मेदार उच्चाधिकारियों से कर रहे हैं। ऐसी घटना व फर्जीवाड़ा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने बताया कि संबंधित बीएलओ पर दबाव बनाया जा रहा है कि मतदाताओं को सूचित किए बिना ही हस्ताक्षर करके सम्मिट करो, जिससे ये वोट कट जाएंगे, जबकि ये सभी लोग जीवित और वैद्य मतदाता मौके पर मौजूद हैं। जिला सह0 प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि नैतिक रूप से हार चुकी भाजपा हार का सामना करने से डर रही है। इसीलिए इस तरह के काले कारनामे सामने आ रहे हैं। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर मुख्तार आलम, नियुक्त बीएलए, बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित रहे।
सपा नेताओं ने बड़ी संख्या में फिर पकड़े फर्जी फॉर्म 7, कार्यवाही की मांग
