महाशिवरात्रि पर देशभर के शिव मंदिरों में पूजन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

समृद्धि न्यूज। महाशिवरात्रि पर देशभर के शिव मंदिरों में पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है।

गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के पवित्र संगम की रेती पर लगे विश्व के सबसे बड़े धार्मिक और आध्यात्मिक सालाना मेले का रविवार को 44वां और अंतिम दिन है।

माघ मेले के छठवें और आखिरी स्नान पर्व यानी महाशिवरात्रि पर रविवार को त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त से ही त्रिवेणी संगम के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मेला अधिकारी ऋषिराज के मुताबिक सुबह 7:00 तक 16 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

शाम तक आंकड़ा एक करोड़ तक पहुंच सकता है। वहीं आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है, हर कोई चाहता है बाबा महाकाल का दर्शन लाभ प्राप्त हो, इसे लेकर महाकाल मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। आज अनुमान है कि 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करेंगे।

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए सबसे पहले शिवलिंग पर दूध, शक्कर, दही, शहद, घी और गन्ने के रस से अभिषेक करें।

  • अब तांबे के लोटे में साफ जल लेकर उसे ऊँ नम: का जप करते हुए उसे चढ़ाएं।
  • ध्यान रखें जल की धारा तेज नहीं बल्कि धीमी और पतली रहे।
  • अब आप गंगाजल में काले तिल डालें और ? तत्पुरुषाय विदमहे, महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात्।श् मंत्र का जाप करें।
  • अब आप शिवलिंग पर इस गंगाजल को चढ़ाएं और प्रभु का नाम जप करें।
  • शंकर जी को चंदन लगाएं और फिर 11 या 21 बेलपत्र अर्पित कर दें।
  • शमी के फूल अर्पित करें व गेहूं भा चढ़ा दें।
  • शिव परिवार को फूलों की माला अर्पित करें और दूर्वा चढ़ाएं।
  • शिव जी के सामने आटे का चौमुखी दीपक जलाएं।
  • शिव चालीसा का पाठ करें और अंत में आरती करें।
  • आप सफेद चीजों का दान कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *