गंगा मइया स्वच्छता एवं दीपदान समिति ने मनाया महाशिवरात्रि महोत्सव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगा मइया स्वच्छता एवं दीपदान आयोजन समिति द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर एकादश महाशिवरात्रि महोत्सव समिति के अधिष्ठाता भगवान पार्थिवेश्वरनाथ के पावन संरक्षण में आयोजन समिति के संस्थापक/अध्यक्ष सत्यव्रत पाण्डेय के आचार्यत्व में गंगा तट पर पाञ्चाल घाट निकट दुर्वाषा ऋषि आश्रम पर संपन्न हुआ। समिति के सदस्यो ने भोर की बेला से ही गंगा की धार से रेत निकाल कर भगवान पार्थिवेश्वरनाथ लिंग का निर्माण कर दूध, दही, घी, शहद, शकर, पंचामृत से अभिषेक कर गंगा मइया का अभिषेक कर दीपदान आरती की। गंगा जी की रज से निर्मित पार्थिव शिवलिंग का वेद की ऋचाओ से षोड्षोपचार पूजन कर भजन संध्या का आयोजन हुआ, भजन में सभी श्रद्धालुओं ने भगवन नाम अमृत सरोवर गोते लगाकर आरती कर भगवान पार्थिवेश्वरनाथ गंगा मइया को प्रसन्न कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। आचार्य सत्यव्रत पाण्डेय ने बताया शिव पुराण के अनुसार श्रृष्टि के आरम्भ में आज महाशिवरात्रि के दिन भगवान महादेव लिंग रूप में प्रकट हुए थे और आज ही के दिन भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा जी ने शिवलिंग की पूजा की थी। महाशिवरात्रि के दिन भगवान महादेव ब्रह्माण्ड में जितने भी शिवलिंग हैं सभी में निवास करते हैं। कार्यक्रम में ईश्वरदास ब्रह्मचारी महाराज, संदीप पाण्डेय, रामजी बाजपेयी, रामजी पाठक, गोपाल कृष्ण मिश्रा, विकास पाण्डेय, रोहित तिवारी, बसंत शुक्ला, डॉ0 तरुण पाण्डेय, सौरभ तिवारी, शरद बाजपेई, मिथिलेश कटियार, संदीप बाजपेई, अनमोल अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *