समृद्धि न्यूज। टी20 विश्व कप 2026 के गु्रप स्टेज के मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 में जगह बना ली। मैच के इस नतीजे ने शायद ही किसी को हैरान किया। मगर जितनी आसानी से पाकिस्तानी टीम ने सरेंडर किया, वो थोड़ा चौंकाने वाला जरूर रहा। भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को 61 रन से धो दिया और अपने रिकॉर्ड में सुधार किया। इस प्रदर्शन ने एक बार फिर इस उम्मीद को मजबूत किया है कि टीम इंडिया अपने खिताब का बचाव कर सकती है। मैच से पहले जितना शोर, जितना ड्रामा और जितनी अटकलें थीं, मैदान पर तस्वीर बिल्कुल उलट निकली। मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा। पाकिस्तान टीम, भारतीय टीम के सामने टिक ही नहीं सकी। माना जा रहा था कि आर प्रेमदासा स्टेडियम की परिस्थितियां स्पिन के अनुकूल होंगी और पाकिस्तान के पास विकल्प भी भरपूर थे, इसलिए टक्कर कड़ी होगी, लेकिन उनकी गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी की कमजोरियों ने पड़ोसी मुल्क की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया जो कि टी20 विश्व कप के इतिहास में रनों के अंतर से उसकी अपने चिर-प्रतिद्वन्दी के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। इस रिकॉर्डतोड़ जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाडिय़ों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और जीत की बधाई दी।
Kuldeep Yadav dropped a not so imp catch at boundary on pandya’s bowling.
But what did Pandya Do ?
He went and literally threatened and allegedly abused him too after the match ended.
He knows nothing will happen to him cuz after all it’s a Yadav player👏 pic.twitter.com/5Hgq0Ike88
— Jitesh (@Chaotic_mind99) February 15, 2026
🚨Suryakumar yadav angry over kuldeep yadav 🤬🤬 pic.twitter.com/Ur0LCCp08E
— Anidhi Gupta (@DigestivBiscute) February 15, 2026
मगर जब बारी कुलदीप यादव की आई तो हार्दिक पंड्या उन पर झल्लाते और सूर्यकुमार यादव आंखें दिखाते दिखे। कुलदीप यादव से पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग में भले ही चूक हुई मगर गेंदबाजी में वो एक विकेट निकालने में कामयाब रहे। उन्होंने 3 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट लिया। इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले हरेक मैच में विकेट निकालने के सिलसिले को भी बरकरार रखा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले जितनी गीदड़भभकी पाकिस्तान ने दिखाई थी, भारत का प्रदर्शन मैदान पर उससे ऊंचा था। बातों के नवाब सिर्फ बातों में उलझ कर रह गए और भारत ने एक बार फिर दिखा दिया कि क्यों बीसीसीआई और भारत को क्रिकेट की दुनिया का सुपर पावर कहा जाता है। पाकिस्तान ने मैच से पहले दो कोहनी वाले स्पिनर उस्मान तारिक का हौवा बनाया। ये कहा गया कि उस्मान तारिक की मिस्ट्री में फंस जाएंगे। उस्मान को खेलना आसान नहीं होगा। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों ने इस हौवे को हवा साबित कर दिया। पाकिस्तान का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला भी गलत साबित हुआ। टीम ने सिर्फ एक तेज गेंदबाज को खिलाया। शाहीन अफरीदी पर पूरी जिम्मेदारी रही। बाकी सभी स्पिनर थे। फहीम अशरफ पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर खेल रहे थे। जब शाहीन नहीं चले तो फहीम की तो और पिटाई होती। हालांकि, पाकिस्तान ने फहीम को गेंद नहीं थमाई और स्पिनर कराते रहे, लेकिन यह रणनीति भी उनकी असफल रही। जब सलमान आगा पहले ओवर में गेंदबाजी के लिए आए तो कमेंटेटर सहवाग ने कहा कि पहली बार पाकिस्तान कुछ अलग कर रहा है। अभिषेक के विकेट ने इसे साबित भी किया, लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। फिर क्या तो सैम अयूब और क्या तो मोहम्मद नवाज और शादाब खान या अबरार अहमद, ईशान ने सबकी पिटाई की। फिर आए उस्मान तारिक, लेकिन वह चार ओवर में 24 रन देकर सिर्फ एक विकेट ही ले सके। ऐसा भी नहीं था कि पिच बल्लेबाजी के लिए आसान थी। गेंद टर्न हो रही थी, लेकिन यह ईशान और बाकी भारतीय बल्लेबाजों की सूझबूझ थी, कि उन्होंने इतने अच्छे से पाकिस्तानी स्पिनरों को हैंडल किया। विकेट बचाए और 175 रन का एक अच्छा स्कोर बनाया। तारिक चार ओवर में 24 रन देकर सिर्फ सूर्यकुमार का विकेट ले सके। शादाब खान को एक ओवर में 17 रन पड़े, आगा ने दो ओवर में 10 रन दिए और एक विकेट लिया, शाहीन ने दो ओवर में 31 रन दिए और एक विकेट लिया, सैम अयूब ने चार ओवर में 25 रन दिए और तीन विकेट लिए। अबरार को तीन ओवर में 38 रन पड़े और नवाज को चार ओवर में 28 रन पड़े।
भारत ने फिर से एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को हराया
समृद्धि न्यूज। टी20 विश्व कप 2026 के गु्रप स्टेज के मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 में जगह बना ली। मैच के इस नतीजे ने शायद ही किसी को हैरान किया। मगर जितनी आसानी से पाकिस्तानी टीम ने सरेंडर किया, वो थोड़ा चौंकाने वाला जरूर रहा। भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को 61 रन से धो दिया और अपने रिकॉर्ड में सुधार किया। इस प्रदर्शन ने एक बार फिर इस उम्मीद को मजबूत किया है कि टीम इंडिया अपने खिताब का बचाव कर सकती है। मैच से पहले जितना शोर, जितना ड्रामा और जितनी अटकलें थीं, मैदान पर तस्वीर बिल्कुल उलट निकली। मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा। पाकिस्तान टीम, भारतीय टीम के सामने टिक ही नहीं सकी। माना जा रहा था कि आर प्रेमदासा स्टेडियम की परिस्थितियां स्पिन के अनुकूल होंगी और पाकिस्तान के पास विकल्प भी भरपूर थे, इसलिए टक्कर कड़ी होगी, लेकिन उनकी गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी की कमजोरियों ने पड़ोसी मुल्क की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया जो कि टी20 विश्व कप के इतिहास में रनों के अंतर से उसकी अपने चिर-प्रतिद्वन्दी के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। इस रिकॉर्डतोड़ जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाडिय़ों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और जीत की बधाई दी। मगर जब बारी कुलदीप यादव की आई तो हार्दिक पंड्या उन पर झल्लाते और सूर्यकुमार यादव आंखें दिखाते दिखे। कुलदीप यादव से पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग में भले ही चूक हुई मगर गेंदबाजी में वो एक विकेट निकालने में कामयाब रहे। उन्होंने 3 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट लिया। इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले हरेक मैच में विकेट निकालने के सिलसिले को भी बरकरार रखा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले जितनी गीदड़भभकी पाकिस्तान ने दिखाई थी, भारत का प्रदर्शन मैदान पर उससे ऊंचा था। बातों के नवाब सिर्फ बातों में उलझ कर रह गए और भारत ने एक बार फिर दिखा दिया कि क्यों बीसीसीआई और भारत को क्रिकेट की दुनिया का सुपर पावर कहा जाता है। पाकिस्तान ने मैच से पहले दो कोहनी वाले स्पिनर उस्मान तारिक का हौवा बनाया। ये कहा गया कि उस्मान तारिक की मिस्ट्री में फंस जाएंगे। उस्मान को खेलना आसान नहीं होगा। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों ने इस हौवे को हवा साबित कर दिया। पाकिस्तान का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला भी गलत साबित हुआ। टीम ने सिर्फ एक तेज गेंदबाज को खिलाया। शाहीन अफरीदी पर पूरी जिम्मेदारी रही। बाकी सभी स्पिनर थे। फहीम अशरफ पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर खेल रहे थे। जब शाहीन नहीं चले तो फहीम की तो और पिटाई होती। हालांकि, पाकिस्तान ने फहीम को गेंद नहीं थमाई और स्पिनर कराते रहे, लेकिन यह रणनीति भी उनकी असफल रही। जब सलमान आगा पहले ओवर में गेंदबाजी के लिए आए तो कमेंटेटर सहवाग ने कहा कि पहली बार पाकिस्तान कुछ अलग कर रहा है। अभिषेक के विकेट ने इसे साबित भी किया, लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। फिर क्या तो सैम अयूब और क्या तो मोहम्मद नवाज और शादाब खान या अबरार अहमद, ईशान ने सबकी पिटाई की। फिर आए उस्मान तारिक, लेकिन वह चार ओवर में 24 रन देकर सिर्फ एक विकेट ही ले सके। ऐसा भी नहीं था कि पिच बल्लेबाजी के लिए आसान थी। गेंद टर्न हो रही थी, लेकिन यह ईशान और बाकी भारतीय बल्लेबाजों की सूझबूझ थी, कि उन्होंने इतने अच्छे से पाकिस्तानी स्पिनरों को हैंडल किया। विकेट बचाए और 175 रन का एक अच्छा स्कोर बनाया। तारिक चार ओवर में 24 रन देकर सिर्फ सूर्यकुमार का विकेट ले सके। शादाब खान को एक ओवर में 17 रन पड़े, आगा ने दो ओवर में 10 रन दिए और एक विकेट लिया, शाहीन ने दो ओवर में 31 रन दिए और एक विकेट लिया, सैम अयूब ने चार ओवर में 25 रन दिए और तीन विकेट लिए। अबरार को तीन ओवर में 38 रन पड़े और नवाज को चार ओवर में 28 रन पड़े।
