फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सुमित 20 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह के रूप में हुई है, जो कमालगंज थाना क्षेत्र के भूलनपुर गांव का निवासी है। जानकारी के अनुसारए पुलिस को सूचना मिली थी कि सुमित गढिय़ा गांव के निकट त्रिशूल मंदिर के पास खड़ा है। इस सूचना पर राजेपुर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार ने युवक की तलाशी ली, जिसके दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। राजेपुर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने तमंचा व कारतूस सहित युवक को दबोचा
