दरोगा का हिस्ट्रीशीटर से शराब मांगने का वीडियो वायरल

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। वायरल ऑडियो में कथित तौर पर एक दारोगा और हिस्ट्रीशीटर के बीच टीन शेड और खाई रुकवाने को लेकर चर्चा हो रही है। बातचीत के दौरान दारोगा को यह कहते सुना जा सकता है कि अगर सामने आने में डर लग रहा है, तो 20 क्वार्टर दारू ठेके पर रखवा दो हम वहां से उठा लेंगे। इस बातचीत को लेकर गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी के अनुसार ऑडियो वायरल करने वाला व्यक्ति एक शातिर हिस्ट्रीशीटर है। जिस पर गैंगेस्टर और हाल ही में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है। चूंकि वह अपराधी अवैध शराब के धंधे में लिप्त है। इसलिए उसे विश्वास में लेकर सुरक्षित स्थान पर बुलाने के लिए शराब की मांग का दांव खेला गया था। पुलिस का मानना है कि दविश और कानूनी कार्रवाई से बौखलाया अपराधी अब भ्रामक ऑडियो के सहारे पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है और अपने बचाव के रास्ते ढूंढ रहा है।

उन्होंने बताया प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हिस्ट्रीशीटर अवैध शराब के कारोबार में शामिल है। उसे पकडऩे के उद्देश्य से ही योजनाबद्ध तरीके से बातचीत की गई थी। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इधर उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या अपराधी ने खुद को बचाने के लिए जानबूझकर इस बातचीत को रिकॉर्ड कर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *