एपस्टीन फाइल्स मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व प्रिंस एंड्रयू गिरफ्तार

समृद्धि न्यूज। जेफ्री एपस्टीन मामले में नाम जुडऩे के बाद ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्हें सैंड्रिंघम एस्टेट से हिरासत में लिया गया। उन पर एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज देने का शक है, थेम्स वैली इस मामले की जांच कर रही है, कई जगहों पर तलाशी जारी है। अमेरिका के दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधों के मामले में ब्रिटेन में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में पुलिस ने किंग चाल्र्स के छोटे भाई एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जेफरी एपस्टीन से संबंधों को लेकर सार्वजनिक पद पर कदाचार के शक में प्रिंस एंड्रयू को गिरफ्तार किया है। एंड्रयू पर यौन उत्पीडऩ के अपराधी रहे जेफ्री एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज देने का आरोप है। पुलिस इसी मामले की जांच कर रही है। पुलिस एंड्रयू के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर कौन-कौन से गोपनीय दस्तावेज एपस्टीन को दिए गए थे? हालांकि वह लगातार आरोपों को खारिज करते रहे हैं। इन्हीं आरोपों के चलते एंड्रयू ने अक्टूबर 2025 में ड्यूक ऑफ यार्क का टाइटल छोडऩे का ऐलान किया था। यह ब्रिटिश राजशाही की सबसे प्रतिष्ठित उपाधियों में से एक है। गुरुवार को पूर्वी इंग्लैंड के सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित वुड फार्म में छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और लगभग आठ सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारी पहुंचे थे। थेम्स वैली पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि अधिकारी उन आरोपों पर विचार कर रहे हैं कि माउंटबेटन विंडसर ने यौन अपराधी को गोपनीय सरकारी दस्तावेज सौंपे थे, जैसा कि अमेरिकी सरकार की ओर से हाल ही में जारी की गई फाइलों से पता चलता है। थेम्स वैली पुलिस ने बताया है कि जांच के दौरान 19 फरवरी नॉरफॉक के रहने वाले करीब 66 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उस पर सार्वजनिक पद का गलत इस्तेमाल करने का शक है। पुलिस बर्कशायर और नॉरफॉक में कुछ जगहों पर तलाशी भी ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *