- – रहमतों व बरकतों का महीना है रमज़ान- फैसल हुसैन
- – आपसी भाईचारे का संदेश भी देता है रोज़ा – मुजम्मिल
समधन, समृद्धि न्यूज। रमज़ान के पहले रोज़े पर मुस्लिमों में उत्साह देखने को मिला मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों की भीड़ होने लगीं बाजारों में फल फुरूट की बिक्री में इजाफा हुआ रमज़ान शुरू होते ही फलो के दामों में वृद्धि होने लगीं हैं।
गुरुवार से शुरू हुआ रमज़ान मुबारक महीने के पहले रोज़े पर रोजेदारों ने व्यक्त की प्रतिक्रियाएं इरफान गेस्ट हाउस के प्रबन्धक समधन नगर निवासी मोहम्मद फैसल हुसैन ने बताया कि रमज़ान मुबारक महीना मुस्लिम लोगों के लिए रहमतों व बरकतों का महीना है इस पूरे महीने मुस्लिम लोग पूरे दिन की भूख प्यास बर्दाश्त कर रोज़ा रखने के साथ-साथ इबादत भी खूब करते हैं और अल्लाह ताला से खूब दुआएं मांगी जाती है रोज़ा इफ्तार के वक्त मांगी जानें बाली सभी दुआएं कुबूल होती है।
वहीं समधन नगर निवासी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुजम्मिल उर्फ कबूतर ने रमज़ान के बारे में बताया कि अल्ला ताला का बहुत बड़ा हम मुस्लिमों पर एहसान है कि उसने हम सबको यह रहमतों व बरकतों का महीना नसीब किया इस महीने की मुस्लिमों को अच्छे से कद्र करने की जरूरत है।
रोज़ा गुनाहों से बचाने का संदेश भी देता है और आपस में भाईचारा बढ़ता है। रोज़ा इफ्तार करना भी बहुत बड़ा सबाब का काम हैं आगे उन्होंने बताया कि जो बन्दा रोज़ा रहता है उसके जिस्म की तमाम तरह की बीमारियां दूर होती है जो बन्दा रोज़ा रखता है अल्लाह ताला उससे बहुत खुश होता है। इस रमज़ान के महीने में अल्लाह ताला अपने बन्दों से इम्तिहान लेता है कि कौन मेरे क़रीब आने की कोशिश कर रहा है इन्हीं रोज़े रखने की खुशी में रमज़ान के आखिरी हिस्से में ईद उल फितर क
