जनसेवा संचालक की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनसेवा केंद्र संचालक की पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गयी है।
फतेहगढ़ कोतवाली के गांव हुसैनपुर नौखण्डा निवासी 23 वर्षीय सुनैना पति मोनू ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही जनसेवा केंद्र से पति मोनू घर पर पहुंचा। फांसी के फंदे से उतरकर जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अभय श्रीवास्तव ने महिला सुनैना को मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस सूचना भेज दी। मृतका के पति मोनू ने बुधवार रात को बताया कि मेरे दो मकान हैं। एक मकान हुसैनपुर नौखण्डा में है तथा दूसरा मकान बालीपुर में है। वह पत्नी सुनैना के साथ बलीपुर वाले मकान में रहते थे। हम जन सेवा केंद्र चलाते हंै। जब पत्नी ने फांसी लगायी, तब हम जनसेवा केंद्र पर थे। सूचना मिलते ही घर पर पहुंचे थे तथा फांसी के फंदे से पत्नी को उतारकर जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तत्काल सुनैना के पिता विक्रम को फोन पर सूचना दी और पुलिस को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही दरोगा प्रमोद कुमार जिला अस्पताल लोहिया पहुँचे। मोनू से पूछताछ की। मोनू ने बताया। 2018 में पहली शादी हुई थी। पहली पत्नी आरती की बीमारी से मौत हो गई थी। दूसरी शादी 22 अप्रैल 2024 में कन्नौज स्थित जसोदा भट्टा से विक्रम की बेटी सुनैना से शादी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *