समृद्धि न्यूज। गुजरात के वलसाड जिले में शुक्रवार को ट्रक व कार की जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गयी। ट्रक और कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ही कई लोगों की जान चली गई, जबकि अन्य को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार कुंभघाट के पास एक मोड़ पर कार सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल दो लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
#WATCH | Valasad, Gujarat | Kaprada Tehsildar says, "7 people died following a collision between a truck and a car…Further investigation is underway…" pic.twitter.com/1Y6fCYucDj
— ANI (@ANI) February 20, 2026
