घर के अंदर पंखे से फांसी पर लटका मिला मजदूर का शव 

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। माखी थाना क्षेत्र के पावा गांव में एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार माखी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पावा निवासी अजय कुमार 35 वर्ष पुत्र धर्मराज ने अपने घर के कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। उसके पिता धर्मराज ने बताया कि अजय नशे का आदी था। घटना से एक दिन पहले अजय की पत्नी गायत्री अपने दो बच्चों के साथ मायके चली गई थी। अजय अपने चार भाइयों में मझला था। सूचना मिलने पर माखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई आरोप नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *