उन्नाव, समृद्धि न्यूज। बिहार थाना क्षेत्र के घर के बाहर धन कुली गांव में कारपेंटर सुंदर लाल 50 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ पर लटका मिला। । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सुंदर लाल पुत्र रामेश्वर जो कारपेंटर का काम करते थे और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। आज सुबह गांव के लोगों ने पेड़ पर शव लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
परिजनों ने बताया कि सुंदर लाल गुरुवार शाम को अपने घर से बाहर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिवार ने उनकी इधर उधर तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। सुंदर लाल के पांच नाबालिग बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और तीन बेटियां हैं।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिस्थितियां संदिग्ध होने के कारण पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। वही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा।
