फतेहपुर: दो बाइकों की भिड़ंत में चार की मौत

समृद्धि न्यूज। फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के मेवली मोड़ पर तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिससे चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये सभी देर रात किसी समारोह से दावत खाने के बाद बाइक से अपने अपने घर लौट रहे थे। बहुआ चौकी प्रभारी अंबरीश मिश्रा के मुताबिक, रात करीब 11:30 बजे मेवली मोड़ पर दुर्घटना की सूचना मिली थी। दो बाइकों की भिड़ंत हो गयी थी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि सिधांव गांव निवासी आकाश यादव अपने दो साथियों सौरभ द्विवेदी और उमेश पाल के साथ निमंत्रण में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था। मेवली मोड़ पर दूसरी दिशा से आ रहे दुगरई गांव निवासी गजराज पाल उर्फ पिंटू बहुआ की बाइक टकरा गई। रफ्तार तेज होने के कारण किसी को संभलने का मौका नहीं मिला और दुर्घटना का शिकार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *