फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेंट पॉल्स ब्राइटन अकादमी बंधुआ नेकपुर के विद्यालय परिसर में आयोजित विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के परिणाम घोषित किए गए। निदेशक रोजीशन विश्वासी, प्रबंधिका रोहतानी विश्वासी, प्रधानाचार्य डॉ0 अवधेश कुमार यादव, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे वर्ष आयोजित खेलकूद, वाद-विवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला, ओलंपियाड, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी तथा अन्य प्रतियोगिताओं के अंकों के आधार पर हाउस येलो, ग्रीन, रेड, ब्लू हाउस प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम घोषित किया गया। साथ ही साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर की ट्रॉफी भी मास्टर ऋषभ कक्षा 11 को प्रदान की गई। इस वर्ष कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद येलो हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और प्रतिष्ठित बेस्ट हाउस ट्रॉफी अपने नाम की। येलो हाउस के इंचार्ज उज्जवल अग्निहोत्री, सह संचालकों एवं छात्रों ने खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में शानदार भागीदारी निभाई। द्वितीय स्थान पर ग्रीन हाउस तथा तृतीय स्थान पर रेड हाउस रहे। विजेता हाउस को निदेशक एवं प्रधानाचार्य द्वारा ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। निदेशक रोजीशन विश्वासी ने सभी विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी उत्साह से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। समारोह को सफल बनाने में बिंदु द्विवेदी, अभिषेक सिंह, पीटीआई संजीव कुमार सिंह, एकता मसीह, वैशाली पीटर, समस्त शिक्षकगण एवं ऑफिस स्टाफ रहा।
सेंट पॉल्स ब्राइटन अकादमी में विजेताओं को किया गया सम्मानित
