डीएम ने कृषक दुर्घटना बीमा क्लेम संबंधी प्रमाण पत्र किये वितरित

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं आपदा राहत के तहत हुआ कार्यक्रम
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं आपदा राहत वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकास खंडों से बड़ी संख्या में आए प्रगतिशील किसानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं आपदा विभाग के अंतर्गत लाभार्थी किसानों को एक क्लिक डीबीटी के माध्यम से क्षतिपूर्ति वितरण की। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
जनपद स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत रहे। मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि0एवं रा0), जिला विकास अधिकारी, तहसीलदार सदर, उप कृषि निदेशक एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण एवम विभिन्न विकास खण्ड के किसान भी मौजूद रहे। सांसद ने खरीफ 2025 के दौरान फसल क्षति का सामना करने वाले 08 किसानों को क्लेम वितरण प्रमाण पत्र एवं 10 किसानों के आश्रितों को 05 लाख रु का कृषक दुर्घटना बीमा क्लेम संबंधी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही पात्र कृषकों को मूंग और उर्द के मिनीकिट भी प्रदान किए गए। डीएम ने सभी किसानों से फार्मर आईडी बनवाने का अनुरोध किया, ताकि भविष्य में सभी सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान से मिल सके। जिन किसानों का वोट नहीं बना है, उन्हें रविवार आयोजित होने वाले विशेष अभियान के तहत अपने बूथों पर जाकर पंजीकरण कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य अतिथि ने किसानों से अपना श्विशेष प्रागाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य समय से पूर्ण कराने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *