फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्राम रसीदपुर निवासी रितिक कुमार द्विवेदी पुत्र अरविंद ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष बजरिया चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह थाना मऊदरवाजा के विरुद्ध दायर की। जिसमें बताया कि मंै अपनी कार एर्टिगा यूपी76ए7742, जो कि मेरी मां मंजूरानी के नाम है, को लेकर १० फरवरी को जा रहा था। गाड़ी को ड्राइवर विवेक उर्फ विमल चला रहा था। बाईपास जसमई रोड पर एसआई लक्ष्मण सिंह द्वारा मेरी उक्त गड़ी को रोककर गाड़ी के पेपर चेक किए गये। पेपर पूर्ण होने के बाद बाबजूद भी गाड़ी का चालन करने की बात करने लगे। ड्राइवर ने गाड़ी से उतरकर पुलिस से बात की, तो पांच हजार रुपए की मांग कीं। मैंने पैसे देने से मना कर दिया, तो अपशब्द बोलने लगे। जब गाड़ी लेकर चला, तो पीछे से चालान कर दिया। जिसमें शीट बेल्ट न लगाने का कारण एक हजार रुपए का जुर्माना कर दिया। चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह व हमराह सिपाही ने अभद्रता की। जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से की गयी। कोई कार्यवाही न होने पर न्यायलय में याचिका दायर की।
कार चेकिंग के दौरान अभद्रता करने के मामले में चौकी इंचार्ज के विरुद्ध याचिका दायर
