समृद्धि न्यूज। ईरान और अमेरिका के बीच मिलिट्री तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय दूतावास ने इस टेंशन को मद्देनजर रखते हुए ईरान में रह रहे अपने नागरिकों से देश छोडऩे की अपील की है। भारत सरकार ने जनवरी में जारी की गई एडवाइजरी को भी दोहराया, जब खामेनेई की सरकार प्रदर्शनकारियों पर सख्ती कर रही थी। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव चरम पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिका ने अपने युद्धपोत और लड़ाकू विमानों को पश्चिम एशिया में तैनात कर दिया है। हालात को देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
भारतीय दूतावास ने नागरिकों से एम्बेसी में रजिस्टर करने के लिए भी कहा है। भारतीय दूतावास की तरफ से कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। दूतावास ने यह भी कहा है कि सभी भारतीय अपने पासपोर्ट, वीज़ा और पहचान पत्र हर समय अपने पास रखें, ताकि जरूरत पडऩे पर तुरंत निकासी या यात्रा की प्रक्रिया पूरी की जा सके, किसी भी तरह की दिक्कत आने पर दूतावास से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
मोबाइल नंबर-+989128109115, +989128109109,+989128109102,+989932179359
ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत अलर्ट, अपने नागरिकों से कहा तुरंत ईरान से निकलें
