ओवरलोड माल ढोने के अभियोग में 2 ट्रक सीज

ओवरलोड माल ढोने के अभियोग में 209 डी0एल0 निलम्बित
बकाया कर के अभियोग में 3 ट्रक सीज
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार ने सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ओवरलोड माल ढोते हुये 2 ट्रक सीज किये गये व उन पर रू0 69 हजार का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त बकाया कर के अभियोग में 3 ट्रक सीज किये गयेए जिन पर रू0 95 हजार का कर बकाया था। वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह-जनवरी 2026 तक ओवर लोड वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये 218 वाहनों का चालान तथा 140 वाहन निरूद्ध किये गये, जिनके सापेक्ष रू0 84.02 लाख प्रशमन शुल्क वसूल किया गया है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2025 में ओवरलोड माल ढोने के अभियोग में 209 डी0एल0 निलम्बित किये गये हैं। परिवहन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह जनवरी 2026 तक प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये 3993 वाहनों का चालान तथा 879 वाहन निरूद्ध किये गये, जिसके सापेक्ष प्रशमन शुल्क रू0 194.27 लाख तथा कर रू0 77.05 लाख के रूप में कुल रू0 271.72 का राजस्व वसूल किया गया है, जबकि जनपद में निरूद्ध किये गये वाहनों को खड़े करने हेतु थानों में स्थान की कमी है। भविष्य में भी ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध और अधिक कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *