खुलेआम हो रहा है बालू का अवैध खनन, खनन अधिकारी मौन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शासन की रोक के बावजूद खनन विभाग की सुस्ती के चलते बालू खनन का कारोबार खुलेआम खनन माफिया कर रहे है। यही नहीं बालू बेंचने वालों की अगर माने तो उनका कहना है कि निकल गये तो ठीक पकड़े गये तो सबका अपना-अपना हिस्सा है देना पड़ता है। कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र याकूतगंज चौकी क्षेत्र में खुलेआम बालू का अवैध कारोबार हो रहा है। खनन माफियों ने अपनी दो स्कीमें बनायी है, एक डल्लफ के माध्यम से, बालू बेंचने वालों का कहना है कि डल्लफ से बालू ले जाने पर यदि कोई कहीं रोक लेता है तो पैसा देना पड़ता है, लेकिन थोड़े में मामला निपट जाता है और पकड़े जाने व कार्यवाही का बहुत कम डर रहता है। वहीं तरीका टै्रक्टर से बालू रात के अंधेरे में डाली जाती है। डल्लफ से भी बालू पहुंचाने से पहले किसी के यहां पहुंचनी है उस जगह की जानकारी और किस पुलिस चौकी के क्षेत्र में आता है, यह सब जानकारी करने पर बालू पहुंचायी जाती है और यह सब काम प्रात: ५ बजे से ९ बजे तक होता है। जबकि सरकार के सख्त निर्देश है कि वह किसी प्रकार का अवैध खनन नहीं होने दिया जाये और इसको लेकर जिलाधिकारी भी सख्त है, उनके भी निर्देश है कि कहीं पर भी अवैध तरीके से खनन नहीं होने दिया जाये, लेकिन उसके बावजूद खनन अधिकारी की मिलीभगत समझे या अनदेखी। जिसके चलते चाहें बालू हो या मिट्टी का खनन खुलेआम हो रहा है। इस संदर्भ में खनन अधिकारी संजय कुमार से क्षेत्रीय संवाददाता ने जानकारी करनी चाहीं तो उनकी ओर से कोई जबाव नहीं दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *