कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गाँव जिजपुरा निवासी नीलम जाटव उम्र 21 वर्षीय पुत्री महेंद्र सिह जाटव दिनांक 24 फरवरी को रोज की भांति अपने घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर बने जानवरों के बाड़े में जानवरों को देखने गई हुई थी। संदिग्ध परिस्थितियों में जानवरों के बाड़े में युवती जली हुई अवस्था में पड़ी हुई थी। उसके कराहने की आवाज सुनकर पड़ोस में ही घास काट रही उनकी पारिवारिक दादी सतानो देवी ने देखा युवती बुरी तरीके से जल चुकी थी। सतानो देवी ने तत्काल इसकी सूचना युवती के परिजनों को दी। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आये। जहां ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डा0 जितेन्द्र बहादुर ने प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफउर कर दिया था। युवती ने अद्र्ध बेहोशी की हालत में बताया कि एक युवक नकाब बांधकर आया और उसने उसके साथ मारपीट की मुंह पर टेप लगा दिया और पेट्रोल की बोतल डालकर आग लगा दी। आग लगाने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर युवती के जले हुए कपड़े व एक खाली बोतल पड़ी हुई मिली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, कबवा चौकी इन्चार्ज सोमवीर सिंह, उपनिरीक्षक शमशुद्दीन, कांस्टेबिल विजय गुर्जर, कांस्टेबिल धरर्मेन्द्र, कांस्टेबिल सचिन कुमार सहित भारी पुलिस बल पहुंचा। युवती की चाची ज्योति पत्नी गुरुजीत ने बताया कि वह जब जानवरों के बाड़े में पहुंची तो युवती जली हुई अवस्था में कराहती हुई जमीन पर पड़ी थी। जिससे चीख पुकार मच गई। ज्योति के 7 वर्षीय पुत्र व युवती के चचेरा भाई ने बताया कि वह घटनास्थल के पास पानी पीने के लिए गया था, तो उसने देखा की युवती स्वयं ही अपने मुंह पर टेप लगा रही थी, जिसके बाद यह घटना घटित हो गई। फिलहाल में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। युवती अपने पांच भाइयों में अकेली बहन है। 2 वर्ष पूर्व पिता महेंद्र की मौत हो चुकी है। रविवार को उपचार के दौरान नीलम की भी मौत हो गई।
