तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक व युवती की मौत

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पहिए में फंसकर कई मीटर घिसटते चले गए । हाथ-पैर और शरीर की कई हड्डियां टूट गईं, स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देर शाम जाजमऊ चौकी के पास की है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था, जबकि युवती जीएनएम की स्टूडेंट थी। दोनों होली मनाने के लिए लखनऊ से कानपुर अपने घर जा रहे थे। जिसमे कानपुर के काकादेव निवासी ज्ञान सिंह सोनकर (28) वर्ष और बर्रा आठ निवासी भूमिका सिंह (27) वर्ष है। परिजनों के अनुसार, ज्ञान सिंह लखनऊ में रहकर एसआई (दरोगा) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। जल्द ही उसकी परीक्षा होने वाली थी। वहीं, भूमिका सिंह, ऐरा मेडिकल कॉलेज में जीएनएम की छात्रा थी।
भूमिका के चाचा सुनील पटेल ने बताया कि उनकी भतीजी लखनऊ में पढ़ाई कर रही थी और होली की छुट्टियों में घर कानपुर लौट रही थी। उन्होंने कहा कि डंपर से टक्कर के बाद उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार गहरे सदमे में है
पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *