समृद्धि न्यूज। हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सडक़ हादसा हुआ। 141 माइलस्टोन के पास एक ईको वैन और डबल डेकर बस की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना पर हाथरस के अपर पुलिस अधीक्षक रामानद कुशवाहा का भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि कार को पीछे से डबल डेकर बस ने टक्कर मारी। कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई है और बाकी घायल हैं, जिन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया यमुना एक्सप्रेसवे पर 141 मील के पत्थर के पास सुबह करीब 4:15 बजे एक दुर्घटना की सूचना मिली। पता चला कि दिल्ली से राजस्थान के धौलपुर जा रही एक ईको वैन को नोएडा से गोरखपुर जा रही एक डबल डेकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। ईको में कुल 13 लोग सवार थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। ईको का चालक सुरक्षित है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस व ईको वैन में टक्कर, छह की मौत
