चंद्र ग्रहण के सूतक काल के दौरान आज मंदिर बंद रहेंगे।
समृद्धि न्यूज। साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है। खास बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो चुका है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह ग्रहण विशेष महत्व रखता है और कई राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है ऐसा माना जा रहा है कि, चंद्र ग्रहण सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश देखा जाएगा। यहां के तेजू नगर में चंद्रोदय शाम 5 बजकर 3 मिनट पर है। ऐसे में पहले आज चंद्र ग्रहण यहां देखा जा सकेगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से नजर आने वाला है। चंद्रग्रहण पर आसमान में चांद लाल रंग का नजर आने वाला है। यह दिल्ली-एनसीआर, उत्तर-प्रदेश, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकता है। इसके अलावा गुवाहाटी व ईटानगर में भी यह प्रभावी रहने वाला है।
#WATCH दिल्ली: चंद्र ग्रहण से पहले आज सुबह 6:20 बजे सूतक काल शुरू होने के कारण श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के द्वार बंद कर दिए गए हैं। pic.twitter.com/X386DQ6AsH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 3, 2026
ज्योतिषियों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण भारत सहित पूरे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में भी नजर आने वाला है।
#WATCH | Haridwar, Uttarakhand: Temples to remain closed today during the 'Sutak Kaal' (inauspicious period) of the lunar eclipse.
Visuals from Har Ki Paudi pic.twitter.com/slQllFh3qE
— ANI (@ANI) March 3, 2026
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: The gates of Shri Ram temple closed as the 'Sutak Kaal' (inauspicious period) begins today, ahead of the Lunar Eclipse. pic.twitter.com/NjYsgnRM69
— ANI (@ANI) March 3, 2026
शास्त्रों के अनुसार, चंद्र ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। आज सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर सूतक लग चुका है, जिसका समापन शाम को 6 बजकर 46 मिनट पर होगा। सूतक काल को एक अशुभ समय माना जाता है, जिसमें प्रकृति में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है। इसलिए इस दौरान मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं।
चंद्र ग्रहण 2026 समय
चंद्र ग्रहण प्रारंभ होने का समय दोपहर 3 बजकर 20 मिनट
चंद्र ग्रहण का खग्रास प्रारंभ शाम में 4 बजकर 34 मिनट पर
ग्रहण का मध्य दोपहर में 5 बजकर 33 मिनट पर
चंद्र ग्रहण समाप्त शाम में 6 बजकर 47 मिनट पर
