ट्रैक्टर से कुचलकर साइकिल सवार की मौत

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। तेज रफ्तार ट्रैक्टर नें साइकिल सबार ग्रामीण को कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भेजा गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम रोाजपुर निवासी 55 वर्षीय अवधेश पुत्र दयाराम मिश्रा साइकिल से गुजरपुर गये थे। वहां से वह वापस लौट रहे थे। ग्राम परमापुर के निकट पीछे से अ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर नें उन्हें कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक संत प्रकाश पटेल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल साइकिल सवार को उपचार के लिए सीएचसी राजेपुर 108 एम्बुलेंस से भेजा गया. जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पत्नी अनीता मिश्रा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक के चार पुत्र हैं। मृतक अवधेश खेतीवाड़ी कर अपने बच्चों का पालन पोषण करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *