आरटीओ प्रशासन ने मातहतो संग किया कार्यालय का विधिवत निरीक्षण,दिए सख्त निर्देश।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन ॠतु सिंह ने शुक्रवार को कार्यालय परिसर का विधिवत निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कई कमियां मिली जिस पर उनके द्वारा कड़ी नाराजगी जाहिर की गई है।इन कमियों पर पूर्व में उनके तथा समीक्षा बैठकों में उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।निरीक्षण के दौरान कार्यालय प्रांगण में अंदर व बाहर घास फूस के साथ बरसात के दृष्टिगत सफाई कराने,कक्षों में जाले साफ कराने,कंप्यूटर उपकरणों की साफ सफाई कराने तथा सभी कार्य अपने अपने कक्षों/फलकों पर किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।निरीक्षण के दौरान काउंटर पर संबंधित पटल सहायक का नाम/पद नाम व कार्य प्रदर्शित पाया गया किंतु कुछ पटलों पर अद्यतन सूचना नहीं है।इस पर सही सूचना अंकित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।कार्यालय के सभी कर्मचारियों को अपना परिचय पत्र धारण करने के निर्देश दिए गए हैं।कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्यालय परिसर में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश सर्वथा वर्जित है, ऐसे किसी भी व्यक्ति को प्रश्रय या बढ़ावा देने वाले कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही डीलर या ट्रांसपोर्ट के प्रतिनिधियों को अपना परिचय पत्र साथ में रखने के निर्देश दिए गए हैं।हिदायत दी गई है कि परिचय पत्र न दिखाने की दशा में किसी अप्रिय स्थिति के लिए वे स्वयं उत्तरदाई होंगे। आरटीओ श्रीमती सिंह द्वारा निर्देश दिए गए कि कैश बुक का मिलान माह के अंत तक कर लें, ट्रेजरी से चाभी का मिलान कर लें, कार्यालय में बीडिग की प्रक्रिया से संबंधित कार्य करे,बरसात के दृष्टिगत कार्यालय के सभी बिजली के तारों का रखरखाव सही से कराएं तथा सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण कर ले। मातहत अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आम जनमानस के लिए कार्यालय के अंदर कार्यों से संबंधित बोर्ड लगवाए,ऑनलाइन टैक्स जमा करने संबंधी जानकारी के बोर्ड लगवाए,कार्यालय में आने वाले जनमानस को ऑनलाइन होने वाले सभी प्रकार के कार्यों के बारे में पंपलेट वितरित कराएं। निरीक्षण के दौरान कार्यालय भवन के शौचालय साफ नहीं पाए गए।इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए आरटीओ श्रीमती सिंह ने कार्यालय भवन में शौचालय आदि की सफाई तत्काल सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। श्रीमती सिंह द्वारा अधिकारियों के साथ कर्मचारियों को कार्यालय में समय उपस्थित होने तथा उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन द्वारा किए जाने,कार्यालय के सभी अभिलेखों को अद्यतन पूर्ण करा लेने तथा रखरखाव उचित ढंग से किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है।इसके साथ ही श्रीमती सिंह द्वारा अवकाश प्रार्थना पत्र को अवकाश पंजिका में अंकित किए जाने,मांग पत्र,वसूली पत्र अद्यतन पूर्ण कर प्रेषित करने के साथ कार्यालय में आने वाली महिलाओं,वरिष्ठ नागरिकों तथा जनमानस के बैठने हेतु काउंटर के पास बेंच की व्यवस्था कराए जाने,कार्यालय के मुख्य द्वार पर किस पटल पर कौन सा कार्य होता है,इसका संकेत,नाम,पटल संख्या तथा आवंटित कार्य संबंधी बोर्ड लगवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मुख्य द्वार व भवन के कुछ कोनो में बरसात के कारण काई तथा पानी भर गया है।इसे तत्काल साफ कराने के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में पाया गया कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य मुख्य भवन की दीवार से सटाकर किया जा रहा है।इसके दृष्टिगत आरटीओ श्रीमती सिंह द्वारा निर्देश दिया गया कि संबंधित अभियंता के साथ कार्यालय में उचित स्थान पर यह कार्य किया जाए जिससे भविष्य में मुख्य भवन में सीलन की समस्या न हो। इसी के साथ कार्यालय में पीने के साफ पानी व डिस्पोजबल पेपर ग्लास रखे जाने,मशीन के आस पास व्याप्त गंदगी की साफ कराई जाने तथा कार्यालय में सड़क सुरक्षा संबंधी फ्लैक्स,बैनर आदि प्रचार सामग्री तथा सेल्फी कॉर्नर बनवाये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *