विकास यादव……………….

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। लगातार हो रही बरसात के कारण गंगा नदी उफान पर है, तो वहीं खेतों में पानी भर जाने से किसानों की नींद हराम हो गयी। खेतों में खड़ी आदि की फसलों पर खतरा मंडरा रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को समृद्धि न्यूज की टीम ने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। किसानों ने बताया कि इस बार बरसात अपने समय से पहले होने लगी है। जिससे किसान खेतों में खड़ी फसल भी नहीं काट सके और न ही फसल को बो सके। रुक-रुककर हो रही बारिश से खेतों में काम रुका पड़ा है। किसानों का कहना है कि आलू की खुदाई के समय आलू के भाव मे गिरावट रही। जिससे हम लोगों को आलू की फसल में नुकसान हुआ, तो हम लोगों ने यह सोचकर दिल को समझा लिया था कि मक्का की फसल अच्छी पैदावार करके आलू के नुकसान की भरपाई हो जाएगी। मक्का की फसल तैयार होने के समय से लगातार बरसात हो रही है। मक्का की फसल काटने व सुखाने का समय नहीं मिला रहा है। अगर किसी भी व्यकित ने मक्का को खेत से तोड़ लिया है तो धूप न होने की वजह से उनकी फसल घरों में खराब हो गयी है। ब्लाक कमालगंज क्षेत्र में ग्रामीण इलाकों में भ्रमण करने के समय ग्राम गदनपुर देवराजपुर के निकट खेतो में लगभग 4 फीट पानी में खड़े होकर मक्का तोड़ रहे थे। उनके पास जाकर बातचीत की तो किसानों ने बताया कि बीते कई दिनों से बरसात हो रही है। जिसके कारण मक्का व मूगफली को नहीं उठा सके। लगातार बरसात होने की बजह से खेतों में लगभग 3 से 4 फीट पानी भर गया है। जिससे पेड़ खेत मे ही गिरने लगा हैं और फसल खेत में ही सडऩे लगी है। अगर पानी बरसना बन्द भी हो जाता है तो खेत में भरे पानी को खत्म करने में लगभग 20 दिन लग जायेंगे। इसलिए फसल को को उपाय से काट रहा हूॅं।
