जमीन के लालच में घटी थी घटना चाचा व दो महिलाओं को लिया हिरासत में,
दो फरार शव को बोरे में पैककर बक्से के अंदर बंदकर छिपाया बैड के नीचे मृतक इकलौता था करोड़ों की सम्पत्ति का मालिक मकान मालिक ने दर्ज करायी थी गुमशुदी

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। सम्पत्ति हड़पने के इरादे से चाचा-चाची ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर भतीजे की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर बक्से में दबाकर बैड के नीचे छिपा दिया था। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को बरामद कर लिया। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाये। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। युवक राजमिस्त्री का काम जिस ठेकेदार के यहां करता था, उसकी तहरीर पर पुलिस ने चाचा-चाची व चचेरे भाई सहित पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कतरोली पट्टी के मजरा खेरे नगला निवासी २६ कमलेश पुत्र स्वर्गीय संतराम राजमिस्त्री का काम करता था। उसके मां-बाप की मौत हो चुकी है और वह करोड़ों की सम्पत्ति का मालिक है। पिछले कुछ सालों से कमलेश शास्त्री नगर निवासी मोहन दुबे के मकान में किराये पर रहता था। करोड़ों की सम्पत्ति का अकेला वारिश होने की बजह से चाचा-चाची की नियत खराब हो गयी। बीते दिन शुक्रवार सुबह 10 बजे लगभग में अपने गांव खेरे नगला गया था। पता चला कि उसके भाइयों ने उसको फोन करके बातचीत करने के लिए बुलाया था। जब शाम तक वापस नहीं आया, मकान मालिक ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। उसका फोन भी स्वीच ऑफ जा रहा था। मकान मालिक मोहन दुबे ने गुमशुदी दर्ज करायी थी। जिसमें दर्शाया था कि कमलेश मोबाइल सही कराने की बात कहकर गया था। बीती शाम पुलिस को सूचना मिली कि कतरौली पट्टी में किसी की हत्या कर दी गई है। शाम ४ बजे के करीब खुदागंज चौकी इंचार्ज एसआई आनंद शर्मा ने पुलिस बल के साथ अतरौली पट्टी निवासी कमलेश के चाचा गिरिश चन्द्र के घर छापा मारा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिला। पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि कमलेश को यही कुर्सी पर बैठे देखे देखा गया और उसके चचेरे भाई सोनू-मोनू कमलेश को कुर्सी सहित उठाकर अंदर कमरे में ले गए। थानाध्यक्ष राजेश राय भी पुलिस बल के साथ पहुंच गये और पुन: गिरिश चन्द्र के घर छापा मारकर जांच पड़ताल की तो एक बक्से के अंदर प्लास्टिक की बोरी और उसके बाद बोरे में कमलेश का भरा बैड के नीचे छिपाकर रखा था। उसके मुहं में कपड़ा ठुंसा हुआ था। सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। सीओ अमृतपुर रविन्द्र नाथ राय, फोरेसिंक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक कमलेश के ठेकेदार योगेन्द्र सिंह राजपूत पुत्र वेदराम निवासी खेरे नगला ने मृतक के चाचा गिरीश चन्द्र, चाची सुशीला, चचेरे भाई सोनू, मोनू व सोनू की पत्नी राधा के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उक्त लोगों के विरुद्ध धारा 302,201, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। एसआई आनन्द शर्मा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह ने घटना के बारे में बयान जारी कर बताया कि उक्त घटना में मृतक के चाचा व दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। दो फरार है। घटना की विधिकि कार्यवाही की जा रही है।
