कोलाघाट पुल से शीघ्र वाहनों का शुरु कराया जाएगा आवागमन: सुरेश खन्ना

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। कस्बे में स्थित सुरेंद्र दत्त द्विवेदी पेट्रोल पंप पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के सह संयोजक भास्कर द्विवेदी ने उनका स्वागत किया। शाहजहांपुर के जलालाबाद में बंद पड़े कोलाघाट पुल को अत्यंत शीघ्र ही सुचारु रुप से चालू कराने के लिए विशेष रूप से मांग की और बताया कि कोलाघाट पुल बंद होने की वजह से हमारे यहां के किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फसलों को बेचने के लिए काफी घूमकर जाना पड़ता है। मंडी में समय से ना पहुंचने पर वाजिब मूल्य भी नहीं मिल पाता है। इस पर सुरेश कुमार खन्ना ने पूर्ण रूप से आश्वासन देते हुए कहा कि बहुत जल्द ही पुल को सुचारू रूप से शुरू करा दिया जाएगा। क्षेत्र की जो भी अन्य समस्याएं होंगी उन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। मंत्री ने स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी को यादकर भास्कर द्विवेदी को उनके पद चिन्हों पर चलने की सलाह दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह, मंडल महामंत्री नीरज अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *