खरीफ फसलों के बीजों का कृषि विभाग ने मिनीकिट के रुप में किया वितरण

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। राजकीय कृषि बीज भंडार पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत की तरफ से मंडी समिति में खरीफ के बीजों का ब्लॉक के किसानों को मिनी किट के रूप में नि:शुल्क वितरण किया गया। अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शीलचंद राजपूत ने सभी किसानों को शंकर ज्वार, बाजरा उड़द, मूंग, अरहर आदि मोटा अनाज की मिनी किटें बाटी गई। मिनी किट पाकर किसानों के चेहरे खिले उठे। वहीं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शीलचंद राजपूत ने बताया कि सरकार की तरफ से चल नहीं सभी योजनाओं को गरीबों व लाभार्थियों पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है और सरकार की तरफ से जो भी बीज किसानों के लिए दिया जाता है उसकी गुणवत्ता बाजार के अंतर्गत आने वाले बीजों से अधिक उत्तम होती है। जिससे किसानों की फसल अच्छी होगी तथा उन्हें भरपूर मुनाफा भी मिलेगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शीलचंद राजपूत, सहायक खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार, बीज गोदाम प्रभारी संजीव राजपूत, तकनीकी सहायक अवधेश कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, बीटीएम प्रदीप कुमार, एटीएम सर्वेश कुमार, हिमांशु दुबे, अनूप तिवारी सहित किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *