ग्रामीणों से गांव छोड़कर किसी अन्य सुरक्षित जाने की कही बात ग्रामीणों ने व्यवस्था कराने कही बात

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के गांव छीता कपूरापुर तथा धारा नगरा, उमराव नगला सहित गंगा के किनारे काफी गांव गंगा की बाढ़ की चपेट में है। सोमवार को नायब तहसीलदार हर्षित कटियार ने पहुंचकर बाढ़ का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से गांव छोड़कर अन्य जगह बसने के लिए कहा। जिस पर ग्रामीणों ने कहा कि रहने के लिए पन्नी, त्रिपाल, विद्युत व्यवस्था आदि की कोई व्यवस्था नहीं है तो जीवन यापन कैसे होगा। गंगा में हो रहे कटान की वजह से सभी ग्रामीण भयभीत व परेशानन हैं। जिनकी सुध लेने पहुंचे नयााब तहसीलदार साथ में लेखपाल अमित प्रताप के सामने किसानों ने अपना दुखड़ा रोया। जिसके बाद तहसीलदार ने सभी को भरोसा दिलाया कि हम आपकी फरियाद सरकार तक पहुंचाएंगे तथा हरसंभव आपको मदद दिलवाई जाएगी। इस मौके पर नायाब तहसीलदार हर्षित कटियार, लेखपाल अमित प्रताप, प्रधान प्रतिनिधि पप्पू यादव सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
